डंका न्यूज डेस्क
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने आतंक मचाया है। इस बार एसएसबी जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया है।
इस नक्सली हमले में दो जवान घायल हो गए हैं। सुबह भी नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया था जिसमें एक जवान घायल हो गया था।
अब एक बार फिर 5 घंटे में दूसरी बार उसी इलाके में नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि इस पुलिस-नक्सली मुठभेड में 2 जवान घायल हो गए हैं। इसके पहले नक्सलियों ने कोसरुंडा कैंप के पास ब्लास्ट किया था। मामला ताडोकी थानाक्षेत्र का है।