प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवा, अभी और बढ़ेगी ठंड, जानें कैसा होगा मौसम


डंका न्यूज डेस्क
प्रदेश में हवाओं की दिशा में परिवर्तन हो गया है जिसके कारण प्रदेश में ठ॔डी और शुष्क हवा आ रही है। प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने तथा अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है । प्रातः काल में प्रदेश में हल्की से मध्यम घना कोहरा छाने की संभावना है।

प्रदेश में फिर से पारा लुड़कने लगा है। बारिश के थमने के बाद कोहरा और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना बढ़ गई है।

मौसम विभाग की माने तो चल रही ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी है। वहीं बादल के छटने के बाद कई ​इलाकों में सर्दी का सितम जारी है। पेंड्रा से लेकर अमरकंटक तक घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज हुई है। वहीं पेंड्रा में जहां तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया तो इधर अमरकंट में तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरा और ठंड के चलते वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ा है।

वही राजधानी रायपुर में भी घना कोहरा छाया रहा, इधर बलरामपुर में भी मौसम का अंदाज भी ऐसा रहा। जिले के सभी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। आलम ऐसा है कि लोगों को 50 मीटर तक भी देखना मुश्किल हो गया है। जिसके चलते NH 343 में वाहनों के आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है।

आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

बादल छटने के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। वहीं आने वाले दिनों तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। ख़ास तौर से उत्तरी छत्तीसगढ़ में और ठंड बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 2-3 डिग्री तक दर्ज की जाएगी। सरगुजा, बस्तर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में मौसम में बदलाव दिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *