पुलिस कर्मियों से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व मंत्री राजेश मूणत पर कार्यवाही

डंका न्यूज डेस्क
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि आज केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रायपुर पहुँचे हुए थे। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रखी थी, वहीं इसकी सूचना मिलते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी करते हुए विरोध को रोका और इसी बीच दोनों पार्टी के नेताओ में झड़प हुई। जिसे पूर्व मंत्री राजेश मूणत सुलझाने पहुँचे थे।

इस दौरान मूणत की राजधानी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बहस हुई। जिसमें राजेश मूणत ने पुलिस से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया गया।


राजेश मूणत की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा नेता विधानसभा थाने पहुंंचे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुुुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम, विधायक पुन्नुलाल मोहले, बृजमोहन अग्रवाल, सौरभ सिंह, नारायण चंदेल व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यवाही का विरोध किया और आलाअधिकारियों से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *