सरायपाली में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, चार लोगों की मौत और कुछ लोग घायल

रायपुर, 8 अप्रैल 2022

महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भालूकोना में आज दोपहर एक सड़क दुर्घटना में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के पलटने से चार लोगों की हुई मौत हो गई। मृतकों में दो महिला और दो पुरूष हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर में काफी लोग सवार होकर भालूकोना छठ्ठी कार्यक्रम में जा रहे थे। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली में दबने की वजह से चार लोगों की मौत हो गयी और कुछ लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जारी है। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने एसडीएम से दुर्घटना की पूरी जानकारी ली और जांच के निर्देश दिए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *