रायपुर। विधायक विकास उपाध्याय लगातार सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के दौरान विभिन्न वार्डों का रोज दौरा कर रहे हैं। इस बीच आज वे वार्ड नंबर 24 में पहुंचे जहां काफी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने पानी से लेकर विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी, जिसका उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर त्वरित निदान किया। विधायक विकास उपाध्याय का सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा लोकप्रिय हो गई है। क्षेत्र के लोग सुबह से ही उनके निवास में पहुंचकर उन्हें अपने क्षेत्र में आमंत्रित कर रहे हैं। विधायक विकास उपाध्याय ने कहा इस जनसंपर्क को लगातार वे जारी रखते हुए तब तक करते रहेंगे जब तक अंतिम व्यक्ति संतुष्ट नहीं हो जाता।
विधायक विकास उपाध्याय आज सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड नंबर 24 पहुंच कर आम लोगों से रूबरू हुए। इस बीच उन्होंने वार्ड के लोगों से समस्याओं को लेकर चर्चा की। वह वार्ड में पहुंचते इसके पहले वार्ड की महिलाओं ने उनके बंगले में पहुंचकर उनसे वार्ड में आने का अनुरोध किया था। विकास उपाध्याय आज वार्ड नंबर 24 में पहुंचने के बाद खुद ही कई गलियों में घुसकर लोगों से मुलाकात कर समस्याओं के संबंध में पूछताछ की और लोगों से चर्चा की। लोग अपनी बातों को विधायक के समक्ष रखने इंतजार कर रहे थे। जब तक सभी लोगों से चर्चा ना हो गई तब तक विकास उपाध्यक्ष वार्ड में डटे रहे।
सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के बीच आज उस समय अजीबोगरीब स्थिति निर्मित हुई जब एक महिला तपती धूप में खुले पाव विधायक विकास उपाध्याय से मिलने पहुंची। विधायक ने महिला से पूछा आपके पैर में चप्पल नहीं है और तत्काल उन्होंने एक दुकान से चप्पल मंगवा कर, महिला को अपने हाथों से पहनाया। यह देख महिलाओं ने कहा कि हमारे दुख दर्द को सुनने और समझने वाला पहली बार कोई जनप्रतिनिधि मिला है।