रायपुर/26 अप्रेल 2022 संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय के पहल से जनता की समस्या का निराकरण हो रहा है। तपती गर्मी में भी विकास उपाध्याय द्वारा सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा लगातार निरन्तर जारी है। विधायक विकास उपाध्याय सुबह से जनता के बीच मे पहुंंचकर जनता की समस्या को सुनकर समस्या का निदान कर रहे हैं।आज सुबह राजीव नगर वार्ड में दौरा कर जनता ने पानी की समस्या के बारे में विधायक विकास उपाध्याय ने तुरंत अधिकारियों को बोल पाइप लाइन बिछाने के निर्देश दिए।
विधायक विकास उपाध्याय के बारे में वार्ड की जनता ने कहा ऐसे कुछ ही विधायक होते है जो जनता की बीच आसानी से उपस्थित होते है।इतनी गर्मी में भी ये लगतार वार्ड में जनता से मिल जनता की समस्या को सुन समस्या का निराकरण कर रहे है। विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि जनता की सेवा पहली प्राथमिकता है गर्मी हो या बारिश जनता के दुख दर्द को दूर करना प्रथमिकता में है।आज राजीव नगर वार्ड में पानी की समस्या पाई गई घरों में नल नहीं है। अब हर घर नल लगाना मेरी जिम्मेदारी है। किसी को भी पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके साथ ही वार्ड में मंदिर के कार्य को भी जनता ने बताया इसे भी किया जाएगा।
विधायक विकास उपाध्याय वार्ड भ्रमण के बाद भी नही रुके इसके पश्चात उन्होंने वार्ड नं.70 संत रामदास वार्ड के सरोना, चन्दनदिह, राजीव नगर वार्ड के कार्यकर्ताओं एवं जनता के साथ बैठक कर उनकी समस्या एवं शिकायत से रूबरू हुए।विधायक विकास उपाध्याय ने प्रत्येक कार्यकर्ताओ की बात को ध्यान से सुने जनता ने सरोना में मुक्तिधाम बनाने की बात कही जिसे विधायक ने स्वयं अपने तरफ से मुक्तिधाम बनाने की बात कही।