डीडी नगर के जोगी बंगला और सरोना के बीएसयूपी, ईंटा भट्टा पुराना बाजार पहुंंचकर विकास उपाध्याय जनता से हुए रूबरू

रायपुर/27 अप्रेल 2022 संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय पश्चिम विधानसभा के सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से जनता के बीच पहुंंच, उनका दुख,दर्द समझ तुरंत निर्णय ले रहे हैं। आज विधायक विकास उपाध्याय ने डीडी नगर के जोगी बंगला के साथ सरोना के बीएसयूपी कालोनी, ईंटा भट्टा पुराना बाजार पहुंंच कर जनता की समस्याओं को ध्यान से सुना। यात्रा के दौरान सरोना में वार्ड की जनता ने विधायक विकास उपाध्याय से पानी टंकी लगाने की बात कही। विकास उपाध्याय ने अधिकारियों को आदेश देकर कहा कि जनता की सुविधा के साथ किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। यहांं पर तुरंत पानी की टंकी लगाई जाए। विधायक के इस त्वरित निर्णय से वार्ड के लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। बुजुर्गों ने विधायक को आशीर्वाद देते हुए कहा ये नेता नही हमारा बेटा है जो जनता की समस्या को समझता है। पूर्व की सरकार ने जो काम 15 साल में नहीं किया उसे विकास उपाध्याय ने तुरंत कर दिखाया।
इसके पश्चात् विधायक विकास उपाध्याय ने खमतराई पहुंंचकर मुक्तिधाम के सौन्दर्यीकरण व जीर्णोद्धार का भूमि पूजन कार्यकर्ताओं एवं जनता के हाथों से करवाया। विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि जनप्रतिनिधि की पहली प्राथमिकता जनता की सुविधा व आवश्यकताओं का ख्याल रखना है। भविष्य में भी इसी प्रकार सभी वार्डो में जनता से रूबरू होकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *