सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के दौरान विकास उपाध्याय ने मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड एवं अनुपम गार्डन में किया दौरा

रायपुर/ 30 अप्रैल 2022 सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के दौरान विकास उपाध्याय ने मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड एवं अनुपम गार्डन में दौरा किया। इस दौरान विधायक विकास उपाध्याय ने लोगों की समस्याएं सुनी और तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

लोगों ने कहा विश्वास का दूसरा नाम विकास है। विकास उपाध्याय विधायक हैं, तो लोगों को विश्वास है, कि समस्याओं का निश्चित ही निराकरण होगा। अधिकतर जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनाव के वक्त नजर आते थे, लेकिन विकास उपाध्याय नियमित क्षेत्र का दौरा करते हैं। हर समस्या को गंभीरता से लेकर तुरंत समाधान करने जुट जाते हैं।

विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा लगातार जारी है। अब तक आधे से अधिक वार्डों में पहुंंचकर जनता से रूबरू होकर उनकी पानी, सफाई जैसी विभिन्न समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया है। लोग खुुुद पहुंंच कर अपनी समस्या बताते है और वार्ड में आने कहते हैं। लोगों का प्रेम और विश्वास देखकर नयी ऊर्जा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *