भिलाई। वैशाली नगर इलाके में 3 वर्षीय मासूम बालिका से दुराचार का मामला सामने आया है
मिली जानकारी के अनुसार आंध्र स्कूल के पास आरोपी 30 वर्षीय मनमोहन कुमार रहता है। शनिवार को दोपहर स्कूल के पास 3 वर्षीय बच्ची खेल रहे थी। मनमोहन ने बच्ची को अकेले देखकर बुला लिया और सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। जब बच्ची रोते बिलखते घर पहुंच कर घटना की जानकारी दी तो परिजनों ने तुरंत वैशाली नगर पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी। बच्ची को सुपेला अस्पताल में भर्ती किया गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी मनमोहन को आंध्र स्कूल के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
3 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुराचार युवक गिरफ्तार
