राजधानी रायपुर में अचानक बदला मौसम का मिजाज, चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत


डंका न्यूज डेस्क
रायपुर। राजधानी में दिनभर चिलचिलाती धूप के बाद मौसम का अचानक मिजाज बदल गया। शाम करीब चार बजे के बाद तेज आंधी चलने लगी। आसमान में घने बादल छा गए और करीब आधे घंटे झमाझम बारिश हुई। अचानक बदले मौसम और बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। अचानक हुई मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

इससे पहले मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। बाकी अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। रविवार को प्रदेश के संभागों में अधिकतम तापमान में ज्यादा फेरबदल नहीं हुआ। जगदलपुर में सबसे कम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका पूर्वी विदर्भ से तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में उत्तर से गर्म और शुष्क हवा का आना लगातार जारी है, जबकि दक्षिण भाग में अपेक्षाकृत ठंडी और नमीयुक्त हवा आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *