रायपुर। रायपुर पश्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय की सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा प्रतिदिन रायपुर पश्चिम के अलग-अलग वार्डों में जा रही है। इसी क्रम में आज विधायक विकास उपाध्याय माधवराव सप्रे वार्ड पहुंंचे। यहां उन्होंने वार्ड के नागरिकों से जनसंपर्क कर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं व समस्या पर चर्चा की। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निदान हेतु निर्देशित किया। रोड, नाली, सफाई, पेयजल व्यवस्था सहित विभिन्न प्रकार की समस्या का निदान तत्काल होने से स्थानीय नागरिकों नें विधायक का आभार व्यक्त किया। माधवराव सप्रे वार्ड में जनसंपर्क यात्रा के दौरान श्रीराम चौक, देवनागरी, विकास विहार में विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया गया। यात्रा के दौरान महिलाएं व युवा भी निर्भीक होकर अपने विचार और समस्याएं सुना रहे हैं। सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के दौरान विधायक को लोगों का स्नेह और सहयोग मिल रहा है। सैकड़ों की संख्या में लोग रोजाना जनसंपर्क यात्रा के दौरान विधायक से मिल रहे हैं और अपनी बातें सामने रख रहे हैं। इस दौरान लोगों की समस्याओं का निदान भी हो रहा है।
जन चौपाल लगाकर जनता से रूबरू हुए विधायक विकास उपाध्याय, माधवराव सप्रे वार्ड में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
