रायपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल की नवमीं पुण्यतिथि पर विधायक विकास उपाध्याय के निवास में कांग्रेस के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर विधायक विकास उपाध्याय ने हिमांचल प्रदेश से भेजे अपने संदेश में कहा है कि विद्याचरण शुक्ल छत्तीसगढ़ की शान थे और वह समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने नेताओं को कार्यकर्ताओं का सम्मान करना सिखाया। वह निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा व मदद करते थे।
विधायक विकास उपाध्याय की अनुपस्थिति में उनके निवास पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में पश्चिम विधानसभा के प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर विद्याचरण शुक्ल को स्मरण किया।