रायपुर। इस बार छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। विधानसभा सचिवालय ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र 27 जुलाई तक चलेगा। जिसमें 6 बैठकें प्रस्तावित हैं। 2021 में मानसून सत्र 26 से 30 जुलाई तक आयोजित किया गया था। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इस सत्र 20, 21 और 22 जुलाई को बैठकें होंगी। 23 और 24 जुलाई को शनिवार-रविवार की वजह से अवकाश रहेगा। उसके बाद 25, 26 और 27 जुलाई को शेष तीन बैठकें होनी हैं। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान देश का नया राष्ट्रपति चुनने के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। 29 जून तक नामांकन होना है। 18 जुलाई को राज्य विधानसभा परिसर में भी इसके लिए मतदान होगा। 21 जुलाई को वोटों की गिनती होगी। उसके बाद नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। सत्ताधारी दल की ओर से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा 20 जुलाई से 27 जुलाई तक चलेगा मानसून सत्र
