रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर अग्निपथ योजना को लेकर पूरे भारत देश के समस्त विधानसभा में सत्याग्रह आन्दोलन 27 जून सोमवार को किया जाना है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का भारत के युवाओं को पूरा समर्थन है। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सत्याग्रह आन्दोलन होना है। इसी क्रम में रायपुर पश्चिम विधानसभा के पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी मुख्य द्वार आमानाका में अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ का भी आयोजन है। राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा अग्निपथ योजना को लेकर भारत देश के सभी युवाओं में आक्रोश का माहौल निर्मित हुआ है, जिसकी जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार है। विकास उपाध्याय ने कहा कि तीन कृषि कानून की तरह अग्निपथ योजना है और इसे केन्द्र सरकार को वापस लेना होगा।
अग्निपथ योजना के खिलाफ 27 जून को पूरे देश में कांग्रेस का सत्याग्रह आन्दोलन
