नक्सली कमांडर नीला समेत 2 ने किया आत्म समर्पण

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में लंबे समय से सक्रिय दो हार्डकोर 3 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। समर्पण करने वाले नक्सलियों ने एक महिला नक्सली भी शामिल है, जो कि नक्सलियों के प्लाटून कम्पनी 2 की उप कमांडर के पद पर कार्य कर रही थी। और 50 जवानों की हत्या करने के मामले में शामिल रही है। वहीं एक अन्य नक्सली रावघाट एरिया कमेटी के सदस्य के रूप ने काम कर रहा था।

दरअसल, महिला नक्सली नीला उर्फ असन्तिन उइके लम्बे समय से नक्सल संगठन में सक्रिय थी, जिस पर शासन ने 8 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। नीला 2003 से नक्सल संगठन में सक्रिय थी, जो कि बस्तर समेत ओडिशा में भी नक्सल संगठन के साथ काम कर चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *