रायपुर। राजधानी रायपुर की जामा मस्जिद के पूर्व मुतवल्ली व प्रदेश मुस्लिम समाज की प्रसिद्ध शख्सियत हाजी अब्दुल जब्बार चांगल का इंतेकाल हो गया है। वह वक्फ बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं। खराब स्वास्थ्य के कारण रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मुस्लिम समुदाय की तेली बिरादरी में हाजी अब्दुल जब्बार चांगल की देशभर में एक अलग पहचान थी। उनके इंतेकाल की खबर से समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
इंतेकाल की खबर मिलते ही हाजी अब्दुल जब्बार चांगल के बांसटाल स्थित निवास पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे हैं। कल सुबह 10 बजे बांसटाल निवास से मौदहापारा कब्रिस्तान ले जाकर सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।
