सत्यप्रकाश शर्मा विश्व ब्राह्मण महासभा छतीसगढ़ के बने प्रदेश अध्यक्ष एवं बसंत तिवाड़ी,दिनेश शर्मा को मिला महामंत्री का दायित्व

रायपुर/18 जुलाई 2022 राजस्थानी विश्व ब्राह्मण महासभा का छतीसगढ़ से सत्यप्रकाश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर अर्चना चौबे विश्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल की बनी प्रदेश अध्यक्ष और बसंत तिवाड़ी, दिनेश शर्मा महामंत्री बने।


कांंग्रेस के शहर जिला कांंग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता एवं पश्चिम विधानसभा के प्रवक्ता डॉ. विकास पाठक ने बताया कि छतीसगढ़ के संयोजक आशुतोष शर्मा के सहमति एवं विप्र बंधुओ से चर्चा कर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। राजस्थानी विश्व ब्राह्मण महासभा एक सामाजिक विप्र संगठन है जो समाज व देश हित मे कार्य करता है। विश्व ब्राह्मण महासभा का प्रदेश में नियुक्ति होने के पश्चात सावन माह में सोमनाथ में प्रदेश की उन्नति के लिए 23 जुलाई को रुद्र अभिषेक भगवान शिव जी की पूजा एवं सहस्त्र धारा का कार्यक्रम रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *