डंका न्यूज डेस्क
रायपुर। सावन के दूसरे सोमवार को बंजारी माता मंदिर बंजारी चौक में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक एवं विशेष पूजा अर्चना श्रृंगार किया गया। इस दौरान मंंदिर प्रांगण हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा था। मंदीर में बड़ी संख्या में भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिये उपस्थित थे। सावन सोमवार के पावन अवसर पर महिलाओं व युवतियों ने भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए व्रत रखा था।
मंदिर के पुजारी अनुराग दुबे ने बताया की सावन के हर सोमवार मे विशेष साज सज्जा एवं भोलेनाथ को सोमवार के अलग ही रूप दिया जाता है। यहां परम्परा काफ़ी समय से चली आ रही है। हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग भोलेनाथ की इस विशेष पूजा में सम्मिलित होते हैं।