दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई की तरफ से छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है, ताकि लोगों को दिक्कतें न हो। ठीक इसी तरह बात अगस्त महीने की छुट्टियों की करें, तो इस बार साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर पूरे 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। तो चलिए पूरी लिस्ट देखते हैं। आप अगली स्लाइड्स में अगस्त महीने की छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं…
ये रही अगस्त महीने की छुट्टियों की लिस्ट:-
1 अगस्त 2022 से 11 अगस्त 2022 तक
1 अगस्त 2022 : द्रुपका शे-जी की छिट्टी के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे
7 अगस्त 2022 : पहला रविवार होने के कारण
8 अगस्त 2022 : मुहर्रम है, इसलिए जम्मू-कश्मीर में बैंकों की छुट्टी रहेगी
9 अगस्त 2022 : मुहर्रम की छुट्टी होने के कारण देश की राजधानी नई दिल्ली, कानुपर, बेंगलुरु, अहमदाबाद, अइजोल, हैदराबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, अगरतला, जयपुर, रायपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, और रांची में बैंक बंद रहेंगे
11 अगस्त 2022 : रक्षाबंधन के कारण सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
12 अगस्त 2022 से 16 अगस्त 2022 तक
12 अगस्त 2022 : रक्षाबंधन के पर्व के कारण कानपुर और लखनऊ के बैंकों में छुट्टी रहेगी
13 अगस्त 2022 : दूसरे शनिवार की वजह से
14 अगस्त 2022 : रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे
15 अगस्त 2022 : स्वतंत्रता दिवस होने की वजह से बैंकों में काम नहीं होगा
16 अगस्त 2022 : पारसी नववर्ष के कारण मुंबई और नागपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी
18 अगस्त 2022 से 21 अगस्त 2022 तक
18 अगस्त 2022 : जन्माष्टमी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
19 अगस्त 2022 : जन्माष्टमी श्रवण वाद-8/कृष्ण जयंती की वजह से रायपुर, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, गटना, अहमदाबाद, भोपाल, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे
20 अगस्त 2022 : कृष्ण अष्ठमी के कारण हैदराबाद में बैंकों की छुट्टी रहेगी
21 अगस्त 2022 : साप्ताहिक अवकाश रविवार होने के कारण छुट्टी रहेगी
27 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक
27 अगस्त 2022 : चौथा शनिवार होने के कारण छुट्टी
28 अगस्त 2022 : रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे
29 अगस्त 2022 : श्रीमंत शंकरदेव तिथि के कारण गुवाहाटी के बैंकों में छुट्टी रहेगी
31 अगस्त 2022 : गणेश चतुर्थी के कारण महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में बैंकों में काम नहीं होगा।