सेंट्रल जेल रायपुर के अस्पताल में कैदी ने की खुदकुशी

रायपुर। सेंट्रल जेल के अस्पताल से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक कैदी ने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक कैदी का नाम महेंद्र जायसवाल और कैदी नंबर 307 बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी 2018 से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था। घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, 2018 में बलोदाबाजार से 307 के आरोप में महेंद्र जायसवाल को सेन्ट्रल जेल लाया गया था। बताया जा रहा हैं कि कैदी मानसिक रूप से बीमार था और उसका उपचार जेल के अस्पताल में चल रहा था। आज सुबह कैदी ने अस्पताल के सेल में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मजिस्ट्रेट के आने के बाद शव को फंदे से निकालकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *