रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज भाजपा कार्यकर्ता बेरोजगारी को लेकर सीएम हाउस का घेराव करने के लिए निकले। भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेडिंग को तोड़कर मुख्यमंत्री निवास की ओर आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान पुलिस ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजधानी रायपुर में जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने मुख्यमंत्री निवास की तरफ आगे बढ़ रहे भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर और एसपी भी सड़क पर उतरे।
मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
