रायपुर। रसोइया संघ 3 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है। बुढ़ातालाब धरना स्थल पर 5 सितंबर से रसोइया संघ धरने पर बैठा है। धरना स्थल पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पहुंचे रसोइया संघ के कार्यकर्ता दिनरात अपनी मांगों को लेकर दिनरात डटे हुए हैं।
रसोइया संघ के अध्यक्ष ने बताया मध्यप्रदेश शासन के समय से बड़ी संख्या में रसोइया काम कर रहे हैं। वर्तमान में प्रतिदिन 50 रुपये के हिसाब से 1500 रुपये मासिक वेतन मिलता है। जो महंगाई के इस दौर में बेहद कम है। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में मनरेगा मजदूरों के समान वेतनमान देने का वादा किया था। लेकिन सरकार में आने के बाद इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। कल बड़ी तादाद में प्रदेश के रसोइया राजधानी में जुटकर रैली निकालेंगे।
रात में सड़क रही बंद
प्रदेश भर से पहुंचे रसोइयों ने रात में सड़क पर डेरा जमाया। बुढ़ेश्वर मंदिर से श्याम टॉकीज जाने वाली सड़क बंद रही। इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में भी बड़ी संख्या में रसोइया पुरुष व महिलाओं ने रात में शरण ले रखी है।