रायपुर। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम का सटोरियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है. आज फिर अलग-अलग स्थानों में सट्टा संचालित करने वाले 12 सटोरिये को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिसके तारतम्य में आज भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा सटोरियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर सटोरियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए सट्टा संचालन करने वाले कुल 12 सटोरियों को गिरफ्तारकर उनके कब्जे से नगदी रकम 10,565/- रूपये तथा सट्टा-पट्टी जप्त किया जाकर सटोरियों के विरूद्ध संबंधित थानों में कार्यवाही की गई। सटोरियों के विरूद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बता दें कि 19, 20, 21 एवं 22.09.22 को 04 दिवस में कुल 90 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 2,37,575/- रूपये, 07 नग लैपटाॅप, 39 नग मोबाईल फोन, चेक बुक, पासबुक, एटीएम लेजर कैश तथा करोड़ों रूपये की सट्टा-पट्टी जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार सटोरियों के नाम 01. रहीस अली उर्फ कद्दी पिता कदीर अली उम्र 28 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी कचना खम्हारडीह रायपुर। 02. राजा टण्डन पिता अशोक टण्डन उम्र 24 साल निवासी सतनाम चैक खम्हारडीह रायपुर। 03. राजू सेलार पिता रति राम सेलार उम्र 50 साल निवासी काशीराम नगर तेलीबांधा रायपुर। 04. मनोज भलसरे पिता हरि किशन भलसरे उम्र 44 उम्र निवासी पंडरी रायपुर। 05. पप्पू सोनी पिता जीत राम सोनी उम्र 30 साल निवासी बी.एस.यू.पी.कालोनी भाठागांव पुरानी बस्ती रायपुर। 06. संजय सिंह ठाकुर पिता राजेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 40 साल बी.एस.यू.पी.कालोनी भाठागांव पुरानी बस्ती रायपुर। 07. विष्णु साहू पिता शिव साहू निवासी छोटा राम नगर गुढ़ियारी रायपुर। 08. दीपक बया पिता रामकिशन बया उम्र 43 साल निवासी विजय नगर रायपुर। 09. जीतेन्द्र बैरागी पिता छोटे लाल बैरागी उम्र 27 साल निवासी पंडरी रायपुर। 10. मोनू बैरागी पिता गामा बैरागी उम्र 20 साल निवासी सड्डू रायपुर। 11. अमजद खान पिता महमूद खान उम्र 53 साल निवासी संजय नगर रायपुर। 12. रिंग राजकुमार पिता उदय चंद उम्र 32 साल निवासी नेहरू नगर रायपुर।
राजधानी पुलिस की सटोरियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही लाखों के सट्टा-पट्टी के साथ नकदी जब्त
