रायपुर। प्रदेश युुवा कांग्रेस चुनाव का रिजल्ट घोषित हो गया है। आकाश शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष पर पर जीत हासिल की है। आकााा शर्मा ने 3.86 लाख से ज्यादा वोटों से दर्ज की। आकाश शर्मा छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष होंगे। आज हुए वोटों की गिनती में आकाश शर्मा ने मोनू अवस्थी को 3,86000 वोटों से हराया है। अन्य पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा हो गयी है। प्रदेश पदाधिकारी और विधानसभा अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष के वोटों की घोषणा की गयी है। विनोद कश्यप रायपुर जिला अध्यक्ष बने प्रदेश पदाधिकारी 100 पदों के साथ 90 विधानसभा अध्यक्ष और 40 जिला अध्यक्ष के परिणाम भी आज घोषित किए गये हैं। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लिए पिछले दिनों प्रदेश भर में चुनाव हुए थे, जिसके बाद काउंटिंग हुई। समीर भट्ट रायपुर दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष, आजाद वर्मा पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष, उत्तर विधानसभा के अध्यक्ष पलाश मल्होत्रा और सजल चंद्राकर रायपुर ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष बने हैैं। कोमल अग्रवाल प्रदेेश महासचिव बने हैैं।
आकाश शर्मा बने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
