रामनगर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज और ब्रिज के नीचे प्रस्तावित बाजार के निर्माण कार्यों को देखने पहुंंचे विकास उपाध्याय

रायपुर। एआईसीसी सचिव और रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय सोनिया गांंधी जनसंपर्क यात्रा अपने विधानसभा के रामनगर क्षेत्र मे सुबह सवेरे दौरा करने निकले। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की आम जनता से मुलाक़ात कर उनका हालचाल पूछा और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसके निवारण का आश्वासन भी दिया। विधायक विकास उपाध्याय पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की जनता के हित को ध्यान मे रखते हुये और उनकी मांगों के अनुरूप लगातार विकास कार्यों को करवा रहे हैंं।उन्ही सब विकास कार्यों की समीक्षा के लिए विधायक विकास उपाध्याय रामनगर क्षेत्र पहुंंचे। रामनगर क्षेत्र मे नवीन कबीर चौक निर्माण और निर्माणाधीन ओवरब्रिज और ब्रिज के नीचे प्रस्तावित बाजार के निर्माण कार्यो का निरिक्षण किया। इस दौरान उनके साथ निगम के अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों को विधायक विकास उपाध्याय ने निर्देशित किया कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और उच्च गुणवत्ता से निर्माण कार्यों को पूरा किया जाये।

विधायक विकास उपाध्याय ने कहा क्षेत्र वासियों के हितों और उनकी सुख-सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य किया जा रहा है। ताकि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *