रायपुर। पुलिस अधीक्षक रेल धर्मेंद्र सिंह के दिशा निर्देश पर गांजा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रह है। आज दिनांक 01.11.2022 को पूरी अजमेर एक्सप्रेस के एसी कोच से 19 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक रेल धर्मेद्र सिंह के आने के बाद लगातार कार्यवाही हो रही है। आरोपी भिलाई दुर्ग के रहने वाले हैं। रायपुर रेल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।