मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्तिक पूर्णिमा पर महादेव घाट खारून नदी मे करेंगे स्नान और पूजा अर्चना

रायपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्तिक पुन्नी मेला महादेव घाट तट पर बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रदेश भर से यहांं लोग कार्तिक स्नान करने आते हैं और हटकेश्वर महादेव पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना भी करते हैं। कार्तिक महीने को सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने के दौरान चंद्रमा अपनी पूरी शक्ति से मौजूद होता है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा या गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है।

कार्तिक पूर्णिमा 2022 के उपलक्ष्य मे पुन्नी मेला का आयोजन महादेव घाट तट पर किया जा रहा है। महादेव घाट में भव्य सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन की ज़ोरदार तैयारी की जा रही है। 07 नवंबर 2022 को रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक कलाकार अपनी कला का मनमोहक प्रदर्शन करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 08 नवंबर 2022 को कार्तिक पूर्णिमा पर महादेव घाट खारून नदी के तट पर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुये प्रातः 4 बजे कार्तिक स्नान करेंगे। कार्तिक स्नान करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय समेत अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकगण भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *