रायपुर। कन्याकुमारी से चलकर कश्मीर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज लाल चौक पर भारतीय ध्वज तिरंगा को फहराकर राहुल गांधी ने आपसी सद्भाव, सौहार्द और आत्मीयता की भावना को और अधिक मजबूती से स्थापित किया है।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी के तमाम आला नेताओ के साथ अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव व विधायक रायपुर पश्चिम विकास उपाध्याय भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि ठीक 75 साल पहले भारत के प्रथम प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने श्रीनगर के लाल चौक पर पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। श्रीनगर में राहुल गांधी के नेतृत्व में 30 जनवरी को विशाल जनसभा के पश्चात भारत जोड़ो यात्रा का समापन होगा।