रायपुर। Y20 Summit 2023 Priyanka Bissa प्रिंयका बिस्सा 25 फरवरी यानी आज आईआईएम (IIM) रायपुर में वाई 20 (Y20) कंसल्टेशन इवेंट का हिस्सा होंगी। मिनिस्ट्री आफ यूथ अफेयर्स एंव स्पोर्ट्स ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। बता दें इस इवेंट के गेस्ट के रूप में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्र अनुराग ठाकुर उपस्थित होंगे। साथ ही लगभग 250 विदेशी और भारतीय प्रतिनिधि सहित छत्तीसगढ़ के 75 कालेज छात्रों के साथ आईआईएम रायपुर परिसर में वाई20 कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस बार आईआईएम रायपुर में होने वाले वाई 20 (Y20) कंसल्टेशन इवेंट का थीम शांति निर्माण और सुलह: युद्ध रहित युग की शुरुआत (
बता दें प्रियंका बिस्सा ने 400 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। इसके अलावा जी20 शिखर सम्मेलन 2023 इंदौर में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और नवाचार और प्रौद्योगिकी में युवाओं की भूमिका के बारे में बात की थी। प्रियंका बिस्सा न केवल अपने राज्य छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए एक युवा आइकन के रूप में उभरी हैं। कर्मवीर चक्र पुरस्कार विजेता प्रियंका बिस्सा रायपुर, छत्तीसगढ़ की मूल निवासी हैं और उन्होंने राजनीति विज्ञान में मास्टर आफ आर्ट्स पूरा किया और खुद को पीएचडी में रिसर्च स्कालर के रूप में नामांकित किया जहां उनका शोध युवा सशक्तिकरण पर आधारित है।
प्रियंका को मिला है अवार्ड
प्रियंका ने देश राज्य और समाज के लिए कई सराहनीय कार्य किए हैं। इसमें महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वच्छता, वृक्षारोपण, पर्यावरण सुरक्षा जैसे कार्य किए हैं। उनकी असाधारण सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें ‘राष्ट्रीय सेवा योजना 2017-18″ राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं प्रियंका को संयुक्त राष्ट्र द्वारा समर्थित अंतर्राष्ट्रीय संघ की ओर से कर्मवीर चक्र सम्मान प्रदान किया गया।