एसआरयू में विधायक इंदु बंजारे द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में 16 महिलाओं को किया गया सम्मानित

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने महिला दिवस समारोह का आयोजन किया जिसमें 16 महिलाओं को उनके विशेष क्षेत्र में समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.के. सिंह ने विश्वविद्यालय की ओर से सभागार में उपस्थित मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथिगण का स्वागत, आभार और अभिनन्दन करते हुए कहा कि “ यहां हर सदी में लोग अतिथि और विशिष्ट के रूप में उपस्थित होते हैं, उन्होंने अपने कठिन परिश्रम और लगन से अपने क्षेत्र में एक विशेष स्थान बनाया है। हमरे समक्ष जो छात्र एवं छात्राए बैठे हैं उन्हें जीवन का सबक लेना चाहिए और साथ ही साथ आज के दिन यह संकल्प ले कि आने वाले समय में अपने लिए समाज में एक विशेष स्थान बनायेंगे तो विश्वविद्यालय मे इस तरह के समारोह करने का जो उद्देश्य है वो तभी पूर्ण हो सकता है”

उन्होंने कहा कि समानता का अर्थ है कि आर्थिक, धार्मिक, शिक्षा सभी क्षेत्र में एक सामान अधिकार हो। महिलाओं को सबसे मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण तरीका है आर्थिक रूप से मजबूत होना। यदि महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम हो जाएं और आत्मनिर्भर हो जाएं तो ये असमानता धीरे धीरे अपने आप ही खत्म हो जाएगी।

मुख्य अतिथि इंदु बंजारे विधायक पामगढ़ ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कि शुभकामनाएं दी एवं भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले को नमन करते हुए कहा कि “दुनिया कि पहचान है नारी, दुनिया पर अहसान है नारी, हर घर कि शान है नारी, हर रिश्ते कि सम्मान है नारी “ उन्होंने सामारोह में आई सभी महिलाओं को सम्मानित किया और अपने राजनितिक जीवन के अनुभव को साझा करते हुए सभी को प्रोत्साहित किया।

विशिष्ठ अतिथि पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बार्ले ने पंडवानी गीत गाते हुए समाज में महिलाओं के महत्त्व को बताया एवं नीता डुमरे अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं विशेषज्ञ ने भी खेल से सम्बंधित अनुभवों को साझा करते हुए महिलाओं को अपने उद्बोधन से प्रेरणा दी।

संबोधन के पश्चात् डॉ. काजल सचदेव, डॉ. रूना शर्मा, अधिवक्ता गायत्री, सौरिन चंद्रसेन, गीतिका धूप्पड़, सोनम श्रीवास्तव, रचना सिंह, ज्योति सुंदरानी, जेनिफर दास, प्रभा माहेश्वरी, सुमनदीप कौर, शिखा वर्मा, शीतल चौधरी, हर्षा साहू, आहना जैन, भारती यादव को विशेष क्षेत्र में समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

प्रो-चांसलर हर्ष गौतम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सी रमेश कुमार एवं समस्त स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *