रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार साय ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस दौरान राजीव भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम मौजूद रहे। सरगुजा में नंदकुमार साय भाजपा के प्रमुख नेता रहे हैं। नंदकुमार साय सरगुजा और रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में सरगुजा संभाग की 14 विधानसभा सीट में से एक पर भी भाजपा के विधायक नहीं हैं।
नंदकुमार साय का राजनीतिक सफर
नंदकुमार साय छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहते 1977 में पहली बार विधायक बने। छत्तीसगढ़ के पहले नेता प्रतिपक्ष और 2 बार राज्यसभा सदस्य रहे। वह 3 बार लोकसभा सदस्य 3 बार विधायक रहे हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष और अविभाजित मध्यप्रदेश के भाजपा के अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई है।