राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों का किया सम्मान

रायपुर। मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के उमेश रगड़े के नेतृत्व में स्वयं शर्मा प्रदेश महासचिव इंटक, अनिल गोयल समाजसेवी, आदित्य उपाध्याय प्रदेश सचिव, प्रसन्नजीत चक्रवर्ती प्रदेश महामंत्री, मनोज रगड़े़, मो.इस्तियाक ने गोबरा नवापारा राजिम में श्रमिकों व हमाल संघ के मजदूरों को गमछा और नारियल देकर सम्मानित किया।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश रगड़े ने कहा देश के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर वर्तमान दौर तक मजदूरों का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। मजदूरों की मेहनत हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाती है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा मजदूरों के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिससे हमारा मजदूर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।

कार्यक्रम में हमाल संघ अध्यक्ष मुकेश गिलहरे, भोजराम मनहोतरा, नगर पंचायत राजिम अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व राजिम, गरियाबंद, छुरा, पाण्डुका, अभनपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *