रायपुर। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा इन दिनों कर्नाटक चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। उन्हें वहां पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव में व्यस्तता के बाद भी उन्होंने समय निकालकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए बोरे बासी खाया साथ ही उन्होंने मजदूर भाइयों को श्रमिक दिवस की बधाई भी दी।
रायपुर ग्रामीण विधानसभा का बहुत बड़ा क्षेत्र औद्योगिक जिसमें हजारों की संख्या में श्रमिक निवासरत हैं। पंकज शर्मा का यहां के श्रमिकों से सीधा जुड़ाव है। वह श्रमिक दिवस हमेशा श्रमिकों के बीच मनाते रहे हैं।
पंकज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति हमारी पहचान है। हमारे खान-पान और यहां की विशेषताओं को सहेजने की जरूरत है। बोरे बासी हमारे छत्तीसगढ़ के समूचे मेहनतकश लोगों का पारंपरिक और पसंदीदा आहार है। छत्तीसगढ़ सरकार हमारी संस्कृति को सहेजने काम कर रही है। प्रदेश में मजदूरों के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है।