छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर, 3 जून 2023

छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया है। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव पर अरण्य कांड पर सबसे ज्यादा देर तक कार्यक्रम चला है। महोत्सव में 375 कलाकर, 17 दल, 13 राज्य और 2 अंतर्राष्ट्रीय देश की  अरण्य कांड पर 765 मिनट की प्रस्तुति ने यह विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित लगातार 765 मिनट तक अरण्य कांड पर प्रस्तुति के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया है।

मोस्ट स्टेज आर्टिस्ट परफार्मिंग ऑन अरण्य कांड का रिकॉर्ड

सबसे ज्यादा कलाकार और सबसे देर तक चलने वाले अरण्य कांड पर कार्यक्रम के लिए पुरुस्कार मिला है। रायगढ़ जिला प्रशासन का भी रिकॉर्ड, यहां 10 हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *