रायपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महाराणा प्रताप की बैठक वृंदावन हॉल रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष नवीन राजपूत ने की। बैठक में संगठन का विस्तार एवं जिले की टीम का गठन पर हुई चर्चा।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महाराणा प्रताप के पदाधिकारियों ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नवीन राजपूत ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य एकजुट कर समाज को मजबूती प्रदान करना है। निश्चित तौर पर राजपूताना समाज की युवा पीढ़ी में बदलाव की तस्वीर दिख रही है लेकिन हमें दृढ़ इच्छा शक्ति से मानसिकता को भी बदलना होगा। उन्होंने सदस्यों से संगठन में जोश व जज्बा कम न होने देने का आह्वान किया।
प्रदेश महासचिव रंजीत सिंह गौतम ने कहा कि हमें संगठन की मजबूती के लिए काम करना होगा। संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता समाज के लोगों को संगठन के साथ जोड़कर आत्मसम्मान के लिए उन्हें एकजुट करें।
इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष आकांक्षा सिंह,
प्रदेश महामंत्री श्याम सिंह ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री शैलेन्द्र सिंह सोमवंशी, प्रदेश महामंत्री सालिक सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष कमेंद्र सिंह, केशव सिंह परिहार, प्रदीप सिंह पवार, प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष सिंह परिहार, महिला विंग प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष भावना सिंह, नंदनी ठाकुर, मनीषा चौहान, भावना ठाकुर, माया सिंह, संजू सिंह, शीला सिंह चौहान, रायपुर जिला अध्यक्ष अमित सिंह ठाकुर, गरियाबंद जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, प्रकाश सिंह परिहार, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, हेम सिंह चौहान, विजय बहादुर, अमर सिंह परिहार, दशरथ सिंह सिंगर, दिलदार सिंह, आयुष सिंह, अजीत सिंह ठाकुर, शारदा चरण ठाकुर, प्रदीप सिंह पवार, केशव सिंह परिहार, लखन सिंह राजपूत, राहुल सिंह चौहान, राहुल सिंह राजपूत, रोहित सिंह ठाकुर, मनोज सिंह ठाकुर, सुजीत सिंह ठाकुर, खुमान सिंह ठाकुर, नरसिंह राजपूत, युवराज सिंह, होशियार सिंह, मनोज सिंह परिहार, बजरंग सिंह चौहान, करुणा कान सिंह ठाकुर, सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।