रायपुर :केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है. एक हफ्ते बाद महाराष्ट्र और गोवा में मानसून पहुंचने की संभावना है. दिल्ली सहित उत्तर भारत में इस महीने के अंत में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है. वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार 17 जून तक प्रदेश में मानसून पहुंचने आसार है.
छत्तीसगढ़ में अभी गर्मी से राहत नहीं, 2 से 3 दिन और चलेगी लू, कुछ दिनों में बारिश की संभावना
केरल में इस बार मानसून एक हफ्ते लेट है. हालांकि मौसम विभाग ने इस बार मानसून के सामान्य रहने की उम्मीद जताई है. बात करें छत्तीसगढ़ की तो मौसम विभाग ने 17 जून तक प्रदेश में मानसून पहुंचने की पुष्टि की है.
बता दें कि बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री, पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया.
केरल में मानसून की दस्तक, छत्तीसगढ़ में 17 जून तक पहुंचने की संभावना
