भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष सहित दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा

रायपुर (छत्तीसगढ़)। रायपुर पश्चिम विधानसभा के कई महत्वपूर्ण भाजपा नेताओं ने विधायक विकास उपाध्याय की मौजूदगी में भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। भाजपा के तात्यापारा मण्डल उपाध्यक्ष विमल सिंह ठाकुर, धर्मेन्द्र यादव, खुबी राम साहू, खेलू राम साहू, शिवानंद यादव, विनोद राजपूत, प्रदीप राजपूत, मनोहर यादव, शिब्बू यादव ने कांग्रेस प्रवेश किया है।

कांग्रेस की विचारधारा वाले सभी लोगों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत है – विकास उपाध्याय

विधायक विकास उपाध्याय महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर है और सरकारी उपक्रमों को बेचा जा रहा है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। आज देश में छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा हो रही है। जिससे आम जनता और भाजपा कार्यकर्ता भी प्रभावित होकर कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं। आज सुबह हीरापुर में जनसंपर्क के दौरान भाजपा के कई युवा प्रभावशाली नेताओं ने स्वेच्छा से कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होने की इच्छा जाहिर की है। कांग्रेस की विचारधारा वाले सभी लोगों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत है।

कांग्रेस प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय की सक्रियता व भूपेश सरकार द्वारा प्रदेश में किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं।

इस दौरान विधायक विकास उपाध्याय के साथ कांग्रेस के अन्य नेताओं में गिरिश दुबे, दाऊलाल साहू, संदीप साहू, डॉ. अन्नू राम साहू, सिनोद रात्रे, कुलदीप, शिव श्याम शुक्ला, राजेश बघेल, गिरिश सोनकर, जगदीश डहरिया, चोखेलाल, सीएल डहरिया सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *