रायपुर। नेशनल डॉक्टर दिवस के अवसर पर रायपुर पश्चिम विधानसभा विधायक विकास उपाध्याय ने स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर डॉक्टरों का श्रीफल और शॉल भेंटकर सम्मान किया।
विधायक विकास उपाध्याय ने गुढ़ियारी स्थित हमर अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर, आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर स्थित 50 बिस्तर शहरी स्वास्थ्य केन्द्र एवं अन्य चिकित्सा संस्थानों में पहुंचकर चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे डॉक्टरों का सम्मान किया।
विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि डॉक्टर मनुष्यों की गंभीर बीमारी का उपचार कर उन्हें एक नया जीवन प्रदान करते हैं, इसलिए पूरी दुनिया में डॉक्टरों को भगवान माना जाता है।कोरोना काल जैसी महामारी में भगवान के दूत बनकर डॉक्टरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लाखों करोड़ों जान को बचाने का काम किया। समाज के प्रति उनकी सेवा व समर्पण के लिए डॉक्टरों को धन्यवाद और सलाम है।