रायपुर। पं. ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड क्र.22 डूमर तालाब स्थित पुलिस गार्डन के पास साहू समाज हेतु सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय शामिल हुए। समाज के लोगों और उपस्थित सभी नागरिकों ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक विकास उपाध्याय का आभार व्यक्त किया।
भूमि पूजन के दौरान साहू समाज के प्रमुख डेरहा राम साहू, हेमन्त साहू, भजन लाल साहू, भानसिंग साहू, रामगुलाल साहू, गंगाराम साहू, डॉ. एम. एन. साहू, रवि थॉमस, संपत ठाकुर, राजू तिवारी, तोकु साहू, परमानंद साहू, तिलक राम साहू, गोलू साहू, गोलू मानिकपुरी, संगीता राजपूत, कृष्णा नायक, प्रेम सिंह ठाकुर, विपिन तिवारी सहित काफी संख्या में आम नागरिक उपस्थित हुए।