रायपुर। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को महादेवघाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर के महाशिवलिंग में जलाभिषेक कर संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने प्रदेशवासियों की खुशहाली की मंगल कामना की। महादेवघाट स्थित महादेव के समक्ष बेलपत्र एवं जलाभिषेक अर्पित कर श्रद्धा-भाव से लोगों के स्वास्थ्य एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
तत्पश्चात् उन्होंने सरोना स्थित शिव मंदिर एवं पश्चिम विधानसभा के अन्य मंदिरों में भी जाकर पूजा अर्चना कर लोगों के सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि हम सबके प्रिय भोलेनाथ को प्रसन्न करने एवं मनोकामना मांगने का यही एक अवसर होता है, इस पावन सावन के मास में भगवान शिव अति प्रसन्न होकर मनोकामना पूरी करते हैं।