मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम का इस्तीफा, मोहन मरकाम लेंगे मंत्री पद की शपथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस्तीफा स्वीकार कर राज्यपाल को अनुशंसा पत्र भेजा है। सूत्रों के अनुसार राज्यपाल ने पत्र स्वीकार कर शपथग्रहण का समय दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने के बाद कोण्डागांव विधायक को भूपेश बघेल सरकार में मंत्री पद सौंपा जाएगा। खबरों के अनुसार मोहन मरकाम को शिक्षा विभाग व आजाक विभाग सौंपा जा सकता है, जो अब तक डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के पास था। संभवतः कल मोहन मरकाम मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

चुनाव के पूर्व सत्ता व संगठन में फेरबदल की चर्चा लंबे समय से जोरों पर थी। कल देर शाम संगठन की कमान सांसद दीपक बैज को सौंप कर बड़ा फेरबदल किया गया। अब विगत् चार वर्षों से प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाल रहे विधायक मोहन मरकाम को सरकार में मंत्री बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *