रायपुर (छत्तीसगढ़)। संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुढ़ियारी में संचालित शशिबाला कन्या उ.मा. शाला एवं नवीन महाविद्यालय में नवीन भवन निर्माण कार्य हेतु 02 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। गुढ़ियारी क्षेत्र के छात्रों एवं शिक्षकों ने इस स्वीकृत राशि पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय का आभार व्यक्त किया।
संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभाओं में भेंट मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन कर प्रत्येक विधानसभा में विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की है। जिसमें मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य पर जोर देते हुए ज्यादा से ज्यादा राशि का आबंटन किया है। पिछली सरकारों ने शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर केवल कागजी व असंतोष जनक कार्य ही किये हैं। वहीं वर्तमान सरकार पिछले पौने पाँच वर्षों में लगातार इस पर कार्य कर रही है।