रायपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूती देने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई टीम की घोषणा जारी है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की नियुक्ति के बाद कांग्रेस की नई टीम तैयार की जा रही है और नियुक्ति पत्र जारी किए जा रहे हैं। आज फिर कांग्रेस कमेटी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की है।
राजधानी रायपुर से शारिक रईस खान को संयुक्त महामंत्री नियुक्त किया गया है। शारिक रईस खान पहले भी संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
शारिक रईस खान ने नियुक्ति हेतु पार्टी और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त कर कहा पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निभाते हुए प्रदेश में फिर कांग्रेस सरकार बनाने हेतु मिलजुलकर काम करेंगे। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को घर घर तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों से हर वर्ग खुश है।