अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने मनाया तीज मिलन


रायपुर। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति नारी शक्ति प्रकोष्ठ द्वारा वृंदावन हाल रायपुर में तीज मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की नारीशक्ति प्रकोष्ठ प्रदेश संयुक्त सचिव सविता वीरेंद्र शर्मा, मुख्य अतिथि डॉक्टर आभा शर्मा एवं विशिष्ठ अतिथि सविता अनिल शर्मा, भारती अवतार शर्मा, राजश्री शर्मा थी।

मुख्य प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भगवान परशुराम के पूजन से हुआ। तत्पश्चात नारी शक्ति के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीज क्वीन सुनीता तिवारी एवं रनर अप प्रीति ठाकुर रही। नृत्य में प्रथम सुभद्रा तिवारी द्वितीय परम शुक्ला, गायन प्रतियोगिता में प्रथम उमा तिवारी, द्वितीय भुवनेश्वरी तिवारी, साधना शुक्ला एवं मुक्ता तिवारी को ऑल राउंडर हेतु पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर एस के शर्मा, सीमा चौबे, पूजा तिवारी, मनीषा दुबे का विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम के सफल संचालन सांस्कृतिक सचिव साधना शुक्ला एवं आभार प्रदर्शन उमा तिवारी के किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *