रायगढ़। एक्सिस बैंक रायगढ़ के ढिमरापुर रोड ब्रांच में डकैती की घटना हुई है। लगभग अधादर्जन डकैतों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों को डराया धमकाया और 7 से 8 करोड़ रुपए लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 8.45 बजे बैंक के अंदर मैनेजर और स्टाफ बैंक खुलने के बाद अपने काम की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक 5 से 6 लोग बैंक के अंदर घुस गए। बैंक मैनेजर से लॉकर की चाबी मांगी। मैनेजर ने चाबी देने से मना किया तो आरोपियों ने उसके जांघ में चाकू मार दिया, जिससे मैनेजर घायल हो गया। बैंक में उस समय आम लोगों की मौजूदगी भी बहुत कम थी। बताया जा रहा है की घटना को अंजाम देने से पहले डकैतों ने स्टाफ और आम लोगों को एक रूम में बंद कर दिया। उसके बाद डकैती की घटना को अंजाम दिया। आरोपी कर्मचारियों को कमरे में बंद करने के बाद नोटों के बंडल बैग में डाले और चलते बने। उनके जाने के बाद डायल 112 में घटना की सूचना दी गई।
दिनदहाड़े बैंक रॉबरी की सूचना के बाद रायगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शहर के चारों तरफ नाकेबंदी कर दी गई है। डॉग स्क्वॉवायड की टीम भी मौके में मौजूद है। बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है की डकैतों ने बैंक से 7 से 8 करोड़ रुपए लूटकर ले गए है।
बैंक में घुसे 6 से ज्यादा डकैत, मैनेजर पर चाकू से हमला कर करोड़ों रुपए लेकर हो हुए फरार
