अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति का दीपावली मिलन समारोह संपन्न


रायपुर। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा दीपावली मिलन समारोह व्यास विद्यापीठ सभागृह कैलाशपुरी रायपुर में संपन्न हुआ। प्रदेश मीडिया प्रभारी कान्हा तिवारी ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परस राम वोहरा, विशिष्ट अतिथि आनंद व्यास, श्रीमती भारती अवतार शर्मा, श्रीमती सविता शर्मा एवं श्रीमती सुनीता तिवारी थी।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने संगठन के उद्देश्य एवं समाज व सनातन धर्म के उत्थान हेतु किए गए कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए आगामी 18दिसंबर 2023 को विप्र भवन में आयोजित कार्यक्रम अविवाहित युवक युवती एवं कात्यायनी तथा परित्यकता परिचय सम्मेलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी तिवारी, डॉक्टर एस के शर्मा, राजकुमार व्यास, श्रीमती सविता शर्मा, श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती भारती अवतार शर्मा, श्रीमती सुभद्रा तिवारी, श्रीमती मुक्ता तिवारी, पारुल मिश्रा, श्रीमती मधु मिश्रा, श्रीमती प्रीति झा, श्रीमती शोभा तिवारी, श्रीमती करुणा दुबे, अवधेश धर दीवान, अश्वनी मिश्रा, के के शुक्ला, संजय तिवारी, अशीष तिवारी, श्रीमती बबिता तिवारी आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम के सफल संचालन राजकुमार व्यास एवं आभार प्रदर्शन पारुल मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *