रायपुर। गुरूवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रभारी सचिन पायलट राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के रूप में सचिन पायलट का प्रथम रायपुर शहर आगमन है। रायपुर आगमन पर सचिन पायलट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत करेंगे।
सचिन पायलट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का बड़ा चेहरा हैं। उन्हें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद उनके प्रथम शहर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत की व्यवस्था की है।