रायपुर। ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट के मासिक बैठक प्रदेश कार्यालय रायपुर में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निवेदिता मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी व छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश तिवारी ने संगठन द्वारा 18 फरवरी को वृंदावन हाल सिविल लाइंस रायपुर में आयोजित कार्यक्रम स्वर्ण दंपत्ति एवं धरोहर सम्मान पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया कि ब्राह्मण समाज के ऐसे दंपत्ति जिसके विवाह के पचास वर्ष पूर्ण हो चुके है उन्हें स्वर्ण दम्पत्ति तथा 80 वर्ष या उसके ऊपर के वरिष्ठ लोगों को धरोहर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांत के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
बैठक में निवेदिता मिश्रा, रूपाली शर्मा, सुनीता मिश्रा, ममता मिश्रा, भारती नंदे, पल्लवी होता, सुनीता तिवारी, उमा तिवारी, सुभद्रा तिवारी, गोपाल कृष्ण मिश्रा आदि उपस्थित थे। बैठक के समापन पर आभार प्रदर्शन प्रदेश सचिव रूपाली शर्मा ने किया।