रायगढ़- तीन दिन पहले राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़ से शुरू हुई थी। जिसके बाद राहुल अपने किसी नीजी कार्य के चलते दिल्ली चले गए थे। हालांकि दो दिन के ब्रेक के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक बार फिर रायगढ़ के दर्रामुंडा से महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल से शुरू हुई। यहां राहुल ने गांधी प्रतिमा को लेकर माल्यार्पण किया, इसके बाद जीप पर सवार होकर राहुल आगे की ओर बढ़ते चले गए। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ।
राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, देश में बीजेपी और संघ नफरत फैला रहे हैं, जबकि हमने मोहब्बत की दुकान खोली है। एक बार फिर जातीय जनगणना का जिक्र छेड़ते हुए राहुल ने पीएम मोदी को इसका विरोधी बताया। साथ ही अडानी-अंबानी पर भी बरसते हुए नजर आए, राहुल ने अग्नि वीर योजना, मणिपुर हिंसा को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।