रायपुर। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति एवं ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट के संयुक्त तत्वावधान में नूतन संवत्सर के स्वागत कार्यक्रम चैत शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के पूर्व संध्या पर बी टी आई ग्राउंड शंकर नगर स्थित हनुमान मंदिर में बड़े धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि संगठन द्वारा नूतन संवत्सर के स्वागत हेतु 501 दीप प्रज्जवलित कर हनुमान चालीसा के 21 पाठ एवं आरती पश्चात ध्वजा व भोग प्रसादी वितरण किया गया। जब ब्रह्मा इस सृष्टि की रचना की तब चैत्र मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि थी। इसलिए इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है और इसी तिथि से हिंदू नव वर्ष की शुरुवात भी मानी जाती है। इस बात का वर्णन ब्रह्म पुराण में मिलता है।
इस अवसर पर ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निवेदिता मिश्रा, सुनीता मिश्रा, अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर एस के शर्मा, सविता शर्मा, सुनीता तिवारी, उमा तिवारी, अवधेश धर दीवान,अनिल दुबे, राजू महराज, साधना शुक्ला, सुभद्रा तिवारी, मल्लिका मिश्रा, डॉक्टर अनुश्री पाठक, पायल शर्मा, भारती दुबे, सरिता मिश्रा, शुभलक्ष्मी शर्मा, रोहणी दीवान, लक्की दुबे, खुशी शुक्ला, प्रीति शुक्ला, विजय दुबे, रवि शुक्ला आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का सफल संचालन सुनीता मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन निवेदिता मिश्रा ने किया ।